| |
बच्चो की उचित देखभाल एक अहम विषय है। सवाल यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां कि स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बहुत कम है और बच्चों के पालन-पोषण को लेकर कई तरह की भ्रंतियां हैं, वहां क्या किया जाए। जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को भी कई बार जानकारियां नहीं होने पर वह लोगों को उचित सलाह नहीं दे पाते हैं। जबकि छोटी-छोटी सावधानियां रखकर ही बच्चे को कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से बचाया जा सकता है। विकास संवाद की ओर से प्रकाशित पुस्तिका ‘बच्चों की सेहत की देखभाल’ इस दिशा में एक प्रयास है। इस पुस्तिका में बच्चों के पालन-पोषण के उचित तरीकों को सरल भाषा में लिखा गया है। पुस्तिका में जहां चिकित्सकीय उपाय प्रस्तुत किए गए हैं वहीं कुछ देसी तौर-तरीकों को भी बताया गया है। इस पुस्तिका के लेखक सेवानिवृत्त शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राम अवस्थी ने लिखा है।
पृष्ठ 36 |
|